{"_id":"0da0644d9fb2e72625743dca6195cbf9","slug":"up-board-exams-finish-prepare-for-evaluation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म मूल्यांकन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म मूल्यांकन की तैयारी शुरू
badaun
Updated Mon, 23 Mar 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 19 फरवरी को शुरू हुई यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार को भूगोल व ट्रेड परीक्षा के साथ खत्म हो गईं। हाईस्कूल की परीक्षा पहले ही समाप्त हो चुकी थीं। इससे डीआईओएस कार्यालय ने राहत की सांस ली है। अब मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए बाकायदा परीक्षकों व प्रधान परीक्षकों की सूची भी तैयार की जा चुकी है। 27 मार्च को इलाहाबाद में मूल्यांकन को लेकर बैठक भी होनी है।
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच यूपी बोर्ड परीक्षाएं आखिर खत्म हो ही गईं। पूरी परीक्षा के दौरान नौ नकलची पकड़े गए, जबकि दो तीन केंद्रों की मिली अनियमितता की आख्या बोर्ड को भेजी गई है। वहीं शाम की परीक्षा के बाद ही मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार भी राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज तथा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें दो केंद्रों पर हाईस्कूल तथा एक केंद्र पर इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी। इसमें अकेले जीआईसी में 511 परीक्षक कॉपियां जांचने और 58 डिप्टी हेड लगाए जाएंगे, जबकि अन्य दो केंद्रों पर भी पांच सौ से अधिक परीक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि इस संदर्भ में 27 मार्च को इलाहाबाद में मीटिंग रखी गई है। 30 मार्च को प्रधान परीक्षक कॉपियां जांचेंगे। इन आदर्श कॉपियों को देखते हुए बाकी के परीक्षक 31 से मूल्यांकन जारी करेंगे। जो आगामी 15 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
रिलीव होने लगे बेसिक शिक्षक
बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही बेसिक के कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए गए शिक्षक रिलीव किए जाने लगे हैं। अधिकांश में रिलीव भी कर दिए गए हैं। जो हैं वह सोमवार की शाम तक रिलीव कर दिए गए।
यूपी बोर्ड के बाद संस्कृत परीक्षाएं शुरू
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं जहां समाप्त हो गईं। वहीं संस्कृत बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के तीन केंद्रों पर चल रहीं परीक्षाओं पर निगाह रखने के लिए भी डीआईओएस के नेतृत्व में सचल दल बनाया गया है। जो परीक्षा पर निगरानी रखेगा। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हो गई थीं। अब मुख्य परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए वेदामऊ वैदिक संस्कृत कॉलेज बदायूं, प्रमोद कॉलेज सहसवान, हिंदी धार्मिक पाठशाला गरुइया को केंद्र बनाया गया है।