{"_id":"5e32eca38ebc3ebfe72dceb5","slug":"up-board-exam-badaun-news-bly3938947200","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों पर कल से पहुंचने लगेंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों पर कल से पहुंचने लगेंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
बदायूं। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। एक फरवरी से जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। यह उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज से वितरित की जाएंगी। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाए।
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में तीन सप्ताह बचे हैं। इसको लेकर बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। बोर्ड द्वारा सभी जिलो में उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए है। यहां भी उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्नपत्र पहुंचने के साथ ही कॉलेजों को प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्र राजकीय इंटर कॉलेज में रखे गए हैं, जिनका वितरण एक फरवरी से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेज प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे एक फरवरी से राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं से उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से ले लें। साथ ही यहां मिलने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाए।
उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र बोर्ड की तरफ से मिल चुके हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण एक फरवरी से राजकीय इंटर कॉलेज से किया जाएगा।
-राममूरत, डीआईओएस