फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Underpass culvert under construction of railway collapsed, three laborers injured

रेलवे की निर्माणाधीन अंडरपास पुलिया ढही, तीन मजदूर दबकर घायल

Wed, 10 Jun 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Underpass culvert under construction of railway collapsed, three laborers injured
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में बुधवार देर रात बसंतनगर गौटिया के नजदीक रेलवे की निर्माणाधीन अंडरपास पुलिया ढह गई। इसमें तीन मजदूर दब गए। आनन-फानन मिट्टी हटाकर मजदूरों को निकाला गया। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बसंतनगर गौटिया के नजदीक अंडरपास पुलिया में बुधवार रात 44 मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया के नीचे 34 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक पुलिया के नीचे लगे खंभ गिर गए। इससे पूरी पुलिया ढह गई। हादसे में सभी मजदूरों पर मिट्टी गिरी लेकिन 31 मजदूर किसी तरह बाहर निकल आए जबकि गांव मझिया निवासी सुरेश (50) पुत्र रामप्रसाद, लखपत (35) पुत्र सियाराम और अभिषेक (18) पुत्र रामविलास इसमें फंसे रह गए। यह देख ठेकेदार के हाथपैर फूल गए। वह मौके से भाग गया। उधर, मजदूरों ने मिट्टी हटानी शुरू की। जेसीबी भी लगाई गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस व एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में जुटे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत से मिट्टी हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

-
सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे अस्पताल, मेज पर पैर रखे बैठा मिला कर्मचारी
हादसे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। उस समय एक वार्ड ब्वाय इमरजेंसी में रजिट्रेशन केंद्र पर मेज पर पैर रखे बैठा मिला। ये देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने उसकी जमकर क्लास लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट को इमरजेंसी में लाइट की व्यवस्था खराब मिली। कहा कि इसकी वह डीएम को रिपोर्ट पेश करेंगे। बाकी मजदूरों की हालत उन्होंने ठीक बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बसंतनगर गौटिया के पास रेलवे की अंडरपास पुलिया ढही है। इसमें 34 मजदूर दबे थे। 31 मजदूर स्वयं निकल आए जबकि तीन मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनकी हालत फिलहाल ठीक है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed