{"_id":"67df006da0e292c95405ba4b","slug":"uncontrolled-loader-collided-with-a-tree-on-kachla-road-seven-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1009-136059-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला मार्ग पर अनियंत्रित लोडर पेड़ से टकराया, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला मार्ग पर अनियंत्रित लोडर पेड़ से टकराया, सात घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त लोडर वाहन। स्त्रोत संवाद
मुजरिया। थाना क्षेत्र के कछला मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार आ रहा लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। चालक की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया।
सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी शकील अपने रिश्तेदारों के साथ लोडर वाहन से कासगंज दावत खाकर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे में इयान, अलशिफा, रानी, गुड़िया, शबाना व शकील समेत चालक फईम घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर किसी ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल भेज दिया, जबकि चालक फईम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाहन में 12 सवारी मौजूद थीं।