फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled bike collided with a tree, young man died

Budaun News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a tree, young man died
युसुफ। फाइल फोटो
बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर बृहस्पतिवार को वैन की पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी युसुफ मलिक (38) पुत्र इब्राहिम अपनी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा के साथ बिल्सी नगर में आधार कार्ड बनवाने के लिए बाइक से आया था। उसके बाद करीब 11 बजे वह अपने गांव सिरासौल जा रहा था। जैसे ही वह वैन गांव की पुलिया के पास पहुंचे, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे युसुफ मलिक, उसकी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा घायल हो गए। इसी दौरान गांव सिरासौल के लोग कार से गुजर रहे थे। उन लोगों ने तीनों को इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने युसुफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल गुड़िया और अलीशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युसुफ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि युसुफ सिर पर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान न जाती। उसके सिर और माथे पर गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed