फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   uma Bharti

कछला घाट पहुंचीं उमा भारती, पूजन कर समझाया गंगा की स्वच्छता का महत्व

Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
uma Bharti
बदायूं के कछला गंगाघाट पर पहुंचीं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गंगोत्री से प्रयागराज जाते समय शुक्रवार शाम कछला गंगाघाट पहुंचीं। उन्होंने गंगा मइया को नमन कर आरती स्थल पर पूजा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने घाट को देखा। यह देख वहां जुटे श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छ रखने का महत्व समझाया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चार बजे कछला घाट पहुंचीं। कुछ देर तक उन्होंने गंगा मइया को निहारा फिर नमन करके वह आरती स्थल की तरफ बढ़ र्गइं। आधा घंटे तक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। कहा- वह गंगोत्री से जल लेकर प्रयागराज को निकलीं हैं। कछला घाट पर वह पहले भी दो बार आकर पूजन कर चुकीं हैं, मन में इस बार भी ऐसी ही भावना जाग्रत हुई और चली आईं। पूजन के बाद गंगाघाट पर मौजूद लोगों से बात भी की। उन्हें गंगा का साफ रखने का संदेश देते हुए बताया कि गंगा की निर्मल और अविरल धारा ही जीवनदायनी है। गंगा में किसी तरह की गंदगी नहीं बहाई जाए। सफाई रखने से जलधारा स्वच्छ बनी रहेगी। उनके साथ विश्वजीत गुप्ता, दातागंज के पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह पुंडीर, मनोज मोदी, अजय तोमर आदि भी रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उनके काफिले के साथ नजर आए।
विज्ञापन

-
गंगोत्री से गंगासागर यात्रा में भी कछला रहा पड़ाव
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हालांकि इन दिनों सक्रिय राजनीति से दूर हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में गंगा स्वच्छता अभियान के मंत्रालय से जुड़ीं थीं। उस दौरान उन्होंने गंगोत्री से गंगा सागर तक स्वच्छ और निर्मल गंगा यात्रा शुरू की तो कछला घाट पर भी पहुंचीं थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने उमा भारती का बदायूं पहुंचने पर स्वागत किया। वह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रुकी हैं। शनिवार सुबह आगे की यात्रा करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed