फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ultrasounds at the women's hospital will now be conducted on Tuesdays and Thursdays.

Budaun News: महिला अस्पताल में अब मंगलवार व बृहस्पतिवार को होंगे अल्ट्रासाउंड

Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ultrasounds at the women's hospital will now be conducted on Tuesdays and Thursdays.
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से पिछले पांच माह से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है, जो अब पुन: शुरू होने जा रही है। यहां पर सप्ताह में दो दिन के लिए जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील को अटैच किया गया है। इससे गर्भवतियां हफ्ते में दो दिन यानी मंगलवार और बृहस्पतिवार को यहां पर अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात रहे सीएमएस/ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इंदुकांत का स्थानांतरण अप्रैल में रामपुर में हो गया था। तब से यहां पर अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए। ऐसे में महिला अस्पताल में आने वाली प्रसूता व गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी। इससे मरीजों को प्राइवेट सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। वहीं अल्ट्रासाउंड शुरु कराने को लेकर कई प्रार्थनापत्र सीएमओ को मिल रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद अब यहां पुन: अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। इसके तहत सीएमओ ने जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में दो दिन महिला अस्पताल में अटैच कर दिया है। वह मंगलवार और बृहस्पतिवार को यहां पर अल्ट्रासाउंड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुकुमार को जिला अस्पताल से किया अटैच
जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. शुकुमार तैनात हैं। सीएमओ ने उनको भी दो दिन के लिए जिला अस्पताल से अटैच कर दिया है। वह भी मंगलवार व बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। ऐसे में जिला अस्पताल आने वाले बच्चों को अब कहीं इलाज के भटकना नहीं पड़ेगा।


जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट को दो दिन के लिए जिला महिला अस्पताल अटैच कर दिया गया है। जिला महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को भी सप्ताह में दो दिन के लिए जिला अस्पताल से अटैच कर दिया गया है। इससे मरीजों की समस्या कुछ कम होगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed