फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ultrasound started in district hospital after three months, patients got relief

Budaun News: तीन माह बाद जिला अस्पताल में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत

Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in district hospital after three months, patients got relief
कोमल गुप्ता,मरीज
बदायूं। जिला अस्पताल में तीन महीने के बाद मंगलवार को अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो सकी। डीएम की फटकार के बाद महिला अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीन मंगवाकर आनन-फानन में जांच शुरू कराई गई। हालांकि, जांच शुरू हुई तो मरीजों को खासी राहत मिली। मंगलवार को 40 मरीजों के जिला पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन महीने पहले मशीन खराब होने के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप हो गई थी। हेपेटाइटिस के मरीजों को लगातार दिक्कतें हो रहीं थीं। मरीजों की समस्या को देखने वाला कोई नहीं था। अमर उजाला ने मरीजों की समस्या को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन हरकत में आया और सीएमएस को अल्ट्रासाउंड की सेवा सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने का मामला जब डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को आड़े हाथों लिया।
डीएम ने चेतावनी दी कि हर हाल में मंगलवार से अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो जाएं। अगर कोई बहाना बनाया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद आनन-फानन में महिला अस्पताल से अल्ट्रासाउंड की मशीन जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए।

कोमल गुप्ता,मरीज

कोमल गुप्ता,मरीज

कोमल गुप्ता,मरीज

कोमल गुप्ता,मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed