{"_id":"69fb824aba5783ffb801014f","slug":"ultrasound-operator-accused-of-molestation-case-filed-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163228-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अल्ट्रासाउंड संचालक पर छेड़खानी का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अल्ट्रासाउंड संचालक पर छेड़खानी का आरोप, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। कस्बे में एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर वहां काम करने वाली एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता, जो थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती है, ने पुलिस को बताया कि वह बिनावर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नौकरी करती है। बीती दो अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे वह सेंटर पर बैठी थी। तभी दूसरे समुदाय का अल्ट्रासाउंड संचालक वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्र हरकतें करने लगा।
युवती का आरोप है कि संचालक उसे कमरे में ले जाने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को थाने लेकर पहुंचे और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संवाद