फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths, one from Badaun, died in a bike collision in Aligarh.

Budaun News: अलीगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक बदायूं का

Tue, 09 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths, one from Badaun, died in a bike collision in Aligarh.
पुष्पेंद्र। फाइल फोटो - फोटो : मोनिका कुमारी
दहगवां। सांकरा गंगा नहाने गए लोगों की दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक बदायूं के जरीफनगर गांव का निवासी है। घटना की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बदायूं के ग्राम जरीफनगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार 31 वर्ष पुत्र राजेंद्र एवं अपने साथ भुवनेश कुमार 32 वर्ष पुत्र कुंवरपाल गंगा नहाने सांकरा घाट गए हुए थे। वहीं अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई निवासी विवेक यादव (38) पुत्र महावीर सिंह यादव अपने साथी शशांक पुत्र राजेंद्र निवासी कासगंज भी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

विवेक यादव के छोटे भाई आशीष यादव उर्फ बबलू की बेटी का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार के बाद लौटते समय अलीगढ़ जिला के सांकरा कस्बे के निकट दोनों लोगों की बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस एवं पीआरबी ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर किया गया। जहां विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुष्पेंद्र कुमार को दिल्ली रेफर किया गया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुष्पेंद्र का शव घर आया तो परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed