फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two smugglers arrested with one kilo of opium

Budaun News: एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with one kilo of opium
वजीरगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर। स्रोत थाना पुलिस
वजीरगंज (बदायूं)। थाना पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी बाइक पर अफीम सप्लाई करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनकी बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ आंवला रोड पर पेंपल गांव के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर दो तस्कर आ रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ हैं। वह मादक पदार्थ सप्लाई करने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग और सख्ती से शुरू कर दी तभी पुलिस ने एक बाइक पर दो तस्कर आते दिखे। वह पुलिस को सड़क पर देखकर सकपका गए। थाना पुलिस ने उन्हें घेरकर तलाशी ली तो उनके पास एक किलो अफीम बरामद हुई। उनके पास बाइक के भी कागज नहीं मिले। उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बलिया निवासी मधुर गुप्ता उर्फ सागर पुत्र संजय गुप्ता और वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी विकास पुत्र गजेंद्र बताए। उनके पास से बरामद बाइक के कागजात भी नहीं मिले। पुलिस ने बाइक सीज कर दी है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड के एक व्यक्ति से अफीम खरीदकर लाए थे। वह आसपास जिलों और दिल्ली में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed