फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two sides clashed in a fight between mother-in-law and daughter-in-law in village Paboura, one was shot in stone pelting and firing

Budaun News: गांव पबौरा में सास-बहू के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, पथराव और फायरिंग में एक को लगी गोली

Fri, 12 May 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in a fight between mother-in-law and daughter-in-law in village Paboura, one was shot in stone pelting and firing
- पुलिस के पहुंचने के बाद फायरिंग करने वाले भागे, घायलों का मेडिकल कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पबौरा में सास-बहू के बीच हो रहे झगड़े के बाद परिवार के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, पथराव और फायरिंग होने लगी। घटना में एक युवक को गोली लगी तो सात लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव पबौरा निवासी पुष्पेंद्र की मां और पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। परिवार के ही एक युवक के घर में आने को लेकर काफी देर तक विवाद चला तो उसी युवक के परिजन भी घर में घुस आए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद पथराव हुआ और फायरिंग होने लगी। इससे गांव में भगदड़ मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग में पुष्पेंद्र पक्ष के सर्वेंद्र को गोली लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी पक्ष के भंवरपाल, निर्दोष, अमरपाल, सर्वेशा और दूसरे पक्ष के भूरे, नंदराम घायल हो गए। निर्दोष के परिजनों ने घर में लूटपाट का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को काबू में किया। इस संबंध में एसएचओ सौरभ सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed