फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two patients found dengue positive in Dundpur and Simra Bhojpur.

Budaun News: दूंदपुर औरी सिमर्रा भोजपुर में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले

Thu, 22 Oct 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two patients found dengue positive in Dundpur and Simra Bhojpur.
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर दवा देते चिकित्सक। संवाद
बदायूं/ बिल्सी। ब्लॉक अंबियापुर के दूंदपुर औरी सिमर्रा भोजपुर में लगाए गए शिविरों में की गई जांच में एक-एक मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नौ गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर और उलैया गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार के चलते शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सिमर्रा भोजपुर में पंचायत घर पर लगे शिविर में 112 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 72 लोगों की डेंगू, 60 की मलेरिया और 37 लोगों की टाइफाइड की जांच की गई। जिसमें एक डेंगू पॉजिटिव निकला है। वहीं ब्लॉक अंबियापुर के दूंदपुर में भी एक पॉजिटिव पाया गया। संवाद
विज्ञापन


शाहपुर में डेंगू से चार मौतें होने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने सीएमओ को दिया ज्ञापन
बदायूं। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से चार ग्रामीणों की मौत होने व सैकड़ों लोगों के बुखार से पीड़ित होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को सीएमओ डॉ. विकास शर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने गांव में तत्काल मेडिकल कैंप, मुफ्त जांच और इलाज की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गांव का दौरा कर पीड़ितों से मिले अजीत यादव ने बताया कि मृतकों में करिश्मा जाटव, ओजेश जाटव समेत दो बच्चे शामिल हैं। गांव में करीब 400 लोग बुखार से पीड़ित हैं और कर्ज लेकर निजी इलाज करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था में विफलता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि कैंप नहीं लगा तो धरना-प्रदर्शन होगा। इस दौरान दीपक मिश्रा, सूरज पाल सोलंकी, मुनेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर दवा देते चिकित्सक। संवाद

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर दवा देते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed