फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two more bikes of Kanwariyas stolen from Kachla Ghat

Budaun News: कछला घाट से कांवड़ियों की दो और बाइक चोरी

Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two more bikes of Kanwariyas stolen from Kachla Ghat
उझानी। कछला गंगाघाट पर बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार रात में पीलीभीत के दो कांवड़ियों की बाइक चोरी हो गईं।
विज्ञापन

पीलीभीत के एकता नगर काॅलोनी निवासी शिवानी गंगवार पत्नी महेंद्र कुमार की बाइक से परिजन और बीसलपुर के नवीन कुमार कांवड़ भरने के लिए गंगाघाट पर पहुंचे थे। घाट पर भीड़ अधिक होने की वजह से दोनों बाइकें लॉक करके दूर खड़ी कर दी गईं। स्नान के बाद नवीन और शिवानी के परिजन लौटे तो बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी की घटना से रात में ही कछला चौकी के पुलिस कर्मियों को अवगत कराया गया। दोनों बाइक स्वामियों की ओर से तहरीर दी गई है। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले दिनों तीन बाइकें चोरी हो चुकी हैं। कछला चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि सतर्कता बढ़ाई गई है। चोरी हुई बाइकों का जल्द बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed