फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two medical stores were raided and samples of five items, including three cups of syrup, were taken.

Budaun News: दो मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, तीन कप सिरप समेत पांच के नमूने लिए

Wed, 15 Oct 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two medical stores were raided and samples of five items, including three cups of syrup, were taken.
बदायूं। औषधि प्रशासन विभाग की ओर मंगलवार को उझानी में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से तीन कप सिरप और दो दवाइयों के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद में मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने उझानी के नारायनगंज में राजीव कुमार रजत कुमार मेडिकल स्टोर से छापा मारा। वहां से एक कप सिरप और एक दवा का सैंपल लिया। वहीं, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पूजा मेडिकल पर दो कप सिरप और एक दवा का सैंपल लिया। इसको राजकीय प्रयोगशाला में जांच कराने के लिए भेजा है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

----------
शहर में चुनिंदा दुकानों पर ही मारे जा रहे छापे, देहात में बिक रहा कप सिरप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मौसम बदलते ही कफ सिरप की डिमांड एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश सरकार की ओर से सिरप पर बैन लगा दिया गया था। सभी अन्य सभी कफ सिरप की जांच के निर्देश दिए दिए। इसके बाद में औषधि विभाग ने शहर की कुछ चुनिंदा मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की है। वहीं, देहात क्षेत्रों में कप सिरप की खुलेआम बिक्री जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कफ सिरप पर रोक के बाद औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया था, लेकिन अब यह कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित नजर आ रही है। विभागीय टीम केवल कुछ छोटे मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर खानापूर्ति कर रही है। जबकि बड़े स्तर पर यह कारोबार जारी है। उसावां निवासी केशव, उसहैत निवासी रवि का यह भी कहना है कि अगर विभाग ईमानदारी से जांच करें, तो कई दुकानों से कई ऐसे सिरप की भारी मात्रा में बरामदगी हो सकती है। -------

वर्जन-
- अभी शहर के मेडिकल स्टोरों को चेक कर रहे हैं। अब नगरीय क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों को चेक किया जाएगा। फिलहाल प्रतिबंधित कप सिरप अभी तक की जांच में नहीं मिला है। - लवकुश, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed