फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two married women thrown out of the house, FIR against the accused

Budaun News: दो विवाहिताओं को घर से निकाला, आरोपियों पर एफआईआर

Fri, 10 Nov 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two married women thrown out of the house, FIR against the accused
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े दो मामले में सामने आए हैं। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में नकदी न मिलने पर विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता का है। आरोप है कि गांव के दयानंद ने पत्नी संतोष कुमारी को दहेज में एक लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया। दातागंज क्षेत्र के गांव अंधरऊ निवासी दाताराम की बेटी संतोष की शादी दयानंद के साथ जून-2010 में हुई थी। अप्रैल-22 में संतोष को उसके दोनों बच्चों के साथ पीटकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से पिता के घर रह रही संतोष ने पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दयानंद, कमला देवी, सुरेंद्र शिवानंद, रामवीर, सर्वेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसके अलावा गंजशहीदा मोहल्ले की अनम अंसारी का निकाह मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी मतलूब के साथ दिसंबर-22 में हुआ था। निकाह के बाद मतलब दिल्ली में रहने लगा। आरोप है कि निकाह के बाद शौहर मतलब समेत उसके परिजन दो लाख रुपये नकद लाकर देने की मांग करने लगे। विवाहिता अनम ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब बताकर रुपये लाने से इन्कार किया तो आठ दिन पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने अनम की शिकायत पर मतलब समेत उसके परिजनों में मशरूफ, जैतूनबानो, सोमिना, मोमिना, आमिर, परवीन और नाजिम को नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed