फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two groups pelted stones when firecrackers caught fire in budaun

Budaun: दिवाली पर पटाखे से लगी आग... भड़के लोग, दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, महिलाओं समेत 15 घायल

Mon, 13 Nov 2023 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

गांव मलिकपुर में दिवाली पर पटाखे से एक छप्पर में आग लग गई। इस घटना के बाद दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ। घटना में राहगीर भी चोटिल हुए। 

विज्ञापन
Two groups pelted stones when firecrackers caught fire in budaun
कुंवरपाल पक्ष के पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में दिवाली पर रविवार रात पटाखे से पड़ोसी के छप्पर में आग गई। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आग गए। दोनों पक्ष ने जमकर पथराव किया। पथराव में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


मलिकपुर निवासी सुरेश के परिवार के बच्चों ने घर के पास ही आतिशबाजी की। उसी दौरान पटाखे की चिंगारी पड़ोसी अजयपाल के परिवार के राजेश की पशुशाला के छप्पर पर गिरी, जिससे छप्पर में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के बाद सुरेश से शिकायत की तो कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग घरों से बाहर निकल कर एक-दूसरे पर टूट पड़े। महिलाओं ने छतों से पत्थर फेंके। 
विज्ञापन


घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल 
पथराव और मारपीट में अजयपाल (55), उनकी पत्नी भाग्यश्री (53), बेटा सचिन (17), ऊषा (35) पत्नी राजेश, अनीता (31) पत्नी राकेश और विचित्रा (60) देवी पत्नी सेवाराम तो दूसरे पक्ष से भूरी (32) पत्नी मोती, गुड़िया (18) पुत्री सुरेश, पूजा (17) पुत्री कुंवरपाल, उसका भाई रामू (18) और सुरेश (52) पुत्र होरीलाल घायल हो गए। चार राहगीरों के भी चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अजयपाल ने बताया कि विचित्रा और भाग्यश्री के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है। सूचना के बाद देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर विवाद शांत कराया। इसके बाद सोमवार दोपहर दोनों पक्ष के घायल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।

ऑटो मैकेनिक का सिर फोड़ा
कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी आशीष (27) पुत्र जसवीर बाइपास स्थित एक व्यक्ति की किराये की दुकान में आटो ठीक करने का काम करते हैं। सोमवार शाम मैकेनिक आशीष की उनके जूनियर भोला से कहासुनी हो गई। इसके बाद भोला ने हथौड़ी से आशीष का सिर फोड़ दिया। आशीष की तहरीर पर पुलिस ने भोला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed