{"_id":"688685781c86036cbc05c3d2","slug":"two-groups-of-kanwadis-clashed-over-dj-issue-badaun-news-c-4-1-bly1051-691150-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे के विवाद में कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे के विवाद में कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन
रास्ते में खड़े डीजे वाहन। संवाद
दातागंज। मोहल्ला परा व वार्ड 12 के कांवड़िया शुक्रवार शाम जल भरने के लिए कछला के लिए रवाना हुए थे। दोनों जत्थों के पीछे डीजे सिस्टम था। इसी बीच कस्बे में ही ब्लॉक के पास पहुंचने पर दोनों जत्थों के कांवड़ियों में डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान कांवड़िया लुक्का व अमन घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों जत्थे कछला के लिए रवाना हो गए। शनिवार शाम को कांवड़िया घर लौट आए। इसके बाद एक घायल कांवड़िया के परिजनों ने घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने ढिलवारी गांव के पास डीजे संचालक पुष्पेंद्र को गिरकर जमकर पीटा। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी पक्ष मौके से भाग निकला। इस मामले में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां एक दूसरे पर पीटने के आरोप लगाया। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
-- -- -- -- -
डीजे की प्रतिस्पर्धा में लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया
म्याऊं। सावन के अवसर पर पटना देवकली शिवमंदिर की ओर जा रही दो डीजे गाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण रविवार को कैलोठा मोड़ पर जाम लग गया। दोनों डीजे वाहन एक-दूसरे के बराबर तेज ध्वनि पर संगीत बजाने की होड़ में सडक़ के बीचोबीच रुक गए, जिससे जाम लग गया। इससे स्थानीय राहगीर और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे श्रद्धालु और आम लोग काफी देर तक असहाय दिखाई दिए। स्थिति बिगड़ती देख म्याऊं पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और दोनों डीजे वाहनों को सख्ती के साथ वहां से रवाना किया। पुलिस की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। संवाद