{"_id":"66787493882bf529e509c684","slug":"two-farmers-travelling-on-a-tractor-trolley-died-in-a-collision-with-a-truck-badaun-news-c-4-bly1039-426185-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो किसानों की मौत
विज्ञापन
शिशुपाल मौर्या का फाइल फोटो।
भमोरा (बरेली)। मिर्च बेचने देवचरा जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया।
बदायूं के नौशारा निवासी राजवीर (50) पुत्र स्व. ठाकुर मौर्य अपने साथी शिशुपाल (52) पुत्र स्व. बिहारी मौर्य और गांव निवासी हुजूर हसन व चमन मौर्य के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से रविवार सुबह देवचरा बाजार मिर्च बेचने जा रहे थे। राजवीर, शिशुपाल, हुजूर हसन आगे ट्रैक्टर पर बैठे थे। वहींं, चमन मौर्य ट्रॉली पर बैठे हुए थे। भमोरा थाने के गेट के बराबर में बने ब्रेकर पर रफ्तार धीमी करने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
हादसे में शिशुपाल व राजवीर ट्रैक्टर से गिर गए और पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हुजूर हसन व चमन मौर्य ने कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आंवला रोड क्रॉस करते हुए सामने बनी भमोरा निवासी धर्मेंद्र शर्मा की मिठाई व लस्सी की दुकान में घुस गया, जिससे दुकान का काउंटर व सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई स्वरूप दोनों वाहनों की कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दो किसानों की मौत से नौशेरा में मातम
बदायूं। भमोरा इलाके में एक सड़क हादसे में दो किसानों की मौत से नौशेरा गांव में मातम पसर गया है। उनके घरों पर केवल महिलाएं हैं। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग बरेली रवाना हो गए। वहीं दोनों किसानों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी राजवीर और शिशुपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। राजवीर ने अपने तीन बीघा खेत में मिर्च की फसल की थी और शिशुपाल के ढाई बीघा। शनिवार को दोनों परिवारों ने मिर्च की तोड़ाई की। फिर बोरियां भरकर राजवीर ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद दीं। शिशुपाल और उनके गांव के चमन मौर्य, जहूर हसन ने भी उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिर्च की बोरियां लाद ली थीं। संवाद
दो बच्चों की शादी नहीं कर पाए राजवीर
किसान राजवीर के पांच बच्चे हैं। उनमें वह अपनी बेटी प्रीती, सपना और बड़े बेटे सुमित की शादी कर चुके थे। अभी उनके 19 साल के बेटे सचिन की शादी नहीं हुई। एक 15 साल की बेटी कीर्ति है। राजवीर की पत्नी का नाम कमलेश है।
एक बेटा और चार बेटियों के पिता थे शिशुपाल
शिशुपाल के एक बेटा अभिषेक है। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। उनके चार बेटियां हैं। उनमें दो की शादी हो चुकी है। अभी दो बेटियों की शादी नहीं हुई है। उनकी जिम्मेदारी अब पत्नी ऊषा पर आ गई है।