{"_id":"5867ca344f1c1bd606eebd65","slug":"two-died-in-road-accident-four-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार जख्मी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बरेली रेफर किया गया है। मुजरिया में कोल्हाई के पास कार रोड किनारे खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए। सहसवान में मेरठ हाईवे पर सड़क हादसे में एक की मौत हो गई।
बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके में रहने वाले गौरव अग्रवाल पुत्र कृष्णचंद्र, सुरेंद्र गंगवार (32), कुलदीप गंगवार (27) पुत्रगण पोथीराम गंगवार और सुमित (26) पुत्र सेवाराम नरौरा से वापस आ रहे थे। उनकी डेटसन कार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कोल्हाई में रोड किनारे खड़े टैंकर में कोहरे की वजह से पीछे से घुस गई। हादसे में गौरव अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई। कुलदीप, सुमित, सुरेंद्र सिंह समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सहसवान सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर इनको बरेली रेफर कर दिया गया। वहां भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त कार और टैंकर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दूसरा सड़क हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गांव खंदक के पास बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने करीब 30 वर्षीय एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोहरे की वजह से हादसा, कार के परखच्चे उड़े
मुजरिया। कोल्हाई में हादसा कोहरे की वजह से हुआ। डेटसन कार का चालक रोड किनारे खड़े टैंकर को नहीं देख सका। तेज रफ्तार कार पीछे से टैंकर में घुस गस। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़े गए। गनीमत रही कि बाकी के लोग घायल ही हुए हैं। हादसे के बाद रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।