फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two died from current

करंट लगने से बच्ची समेत दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
two died from current
बदायूं। रविवार सुबह रमजानपुर गांव में एक व्यक्ति की पंखे में करंट आने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं शहर के मोहल्ला हकीमबाड़ा में एक बालिका की मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीमबाड़ा निवासी आकिल और उसके परिवार वाले शनिवार रात दो बजे अपनी पांच वर्षीय बेटी जैनब को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैनब को करंट लग गया है। कूलर में करंट उतर आया था। करंट लगने से बालिका बेहोश हो गई। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार वाले बालिका के शव को अपने घर ले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
कादरचौक। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर निवासी सिपट्टर शाह (40) रविवार सुबह पंखा लगा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक जैसे ही उन्होंने पंखे का स्विच ऑन किया कि उन्हें करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह बोर्ड से तार निकाले। सिपट्टर शाह को अलग किया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपट्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed