{"_id":"66ba807f63f4a907440dc314","slug":"two-council-schools-running-without-teachers-in-the-city-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124074-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में बिना शिक्षकों के सहारे चल रहे दो परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में बिना शिक्षकों के सहारे चल रहे दो परिषदीय विद्यालय
Tue, 13 Aug 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर कैसा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के दो परिषदीय विद्यालय बिना शिक्षकों के संचालित हो रहे हैं। वहां पर विभाग की ओर से केवल एक-एक शिक्षामित्र को तैनात किया गया है। वहीं सात परिषदीय स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक तैनात हैं।
प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। बावजूद इसके जिले में इसका असर परिषदीय विद्यालयों में होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 22 परिषदीय विद्यालयों हालात खराब है, जिनमें शिक्षकों के बेहद कमी है। अधिकांश विद्यालयाें में केवल एक-एक शिक्षक या फिर उनके साथ एक-एक शिक्षामित्रों को तैनात किया गया है। जो कक्षा एक से पांच तक की सभी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शिक्षक कम होने की वजह से संचालित नहीं हो पा रही हैं।
ये विद्यालय हैं एक शिक्षामित्र के सहारे
-प्राथमिक विद्यालय ऊपरपारा
-प्राथमिक विद्यालय लालपुल
-- -- -- -- -- -- -- -
ये विद्यालय हैं एक शिक्षक के सहारे
-प्राथमिक विद्यालय कबूलपुरा तीन
-प्राथमिक विद्यालय फरशोरी टोला एक
-प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय
-प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज
-उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मथुरिया चौक
-प्राथमिक विद्यालय सराय फकीर
-प्राथमिक विद्यालय कारमेकलगंज
नगरीय क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। नगरीय क्षेत्र में तबादला नीति लागू नहीं है। इसकी वजह से कुछ दिक्कत आ रही हैं। जहां पर शिक्षकों की कमी होगी। वहां पर शिक्षामित्रों से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए