फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two brothers-in-law accused of gang rape and husband accused of unnatural sex

Budaun News: दो जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two brothers-in-law accused of gang rape and husband accused of unnatural sex
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने दो जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 15 जुलाई की रात दोनों जेठ उसके कमरे में घुस आए और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। दोनों जेठ की शिकायत करने पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने बच्चों की परवरिश को देखते हुए क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से दो साल पहले शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद उसका पति कहने लगा कि अब उसका उससे मन भर गया, वह दूसरी महिला से शादी करेगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर 15 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे उसके पति ने मारपीट की। इस पर उसने ससुराल वालों से मदद की गुहार लगाई। ससुराल के लोगों ने पति का ही साथ दिया। आरोप है कि रात 11:30 बजे उसके दो जेठ शराब के नशे में कमरे में घुस आए। उसके पति घर से बाहर थे। आरोप है दोनों जेठ ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात उसका पति घर आया तो घटनाक्रम बताया। इस पर पति बौखला गया और उसने अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोपियों ने अगली सुबह उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed