फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two BJP factions clash over tractor washing; stones pelted.

Budaun News: ट्रैक्टर धुलाई को लेकर भाजपा के दो गुट भिड़े, पथराव

Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two BJP factions clash over tractor washing; stones pelted.
सर्वा में छत पथराव करते लोग। स्रोत वीडियो ग्रेब - फोटो : Samvad
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर धुलाई करने को लेकर एक ही बिरादरी के भाजपा समर्थित दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। छतों से पथराव करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। झगड़े में दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 6 बजे गांव सर्वा निवासी भारत सिंह ट्रैक्टर से धुलाई कर रहा था। इसी बात को लेकर भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के भाई और भतीजे से विवाद हो गया। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

झगड़े में भाजपा जिला मंत्री पक्ष के लोकेश, ज्ञानेश, दिव्या, उदयवीर, टेक सिंह व पूर्व सांसद के प्रतिनिधि सनवीर पाल पक्ष के देवीदास, नीरज, प्रीतम सिंह, भुवनेश, भारत सिंह सहित 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed