फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collide on Sahaswan-Islamnagar road, youth dies

Budaun News: सहसवान-इस्लामनगर रोड पर दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide on Sahaswan-Islamnagar road, youth dies
स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
मिर्जापुर गांव के नजदीक हुआ हादसा, दो युवक घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहसवान/ नाधा। जरीफनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सहसवान-इस्लामनगर रोड पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 30 वर्षीय बबलू की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला निवासी बबलू (30) पुत्र जगदीश सहसवान से अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखकर गांव लौट रहे थे। गांव का ही टिंकू पुत्र जंडैल सिंह भी उनके साथ बाइक पर सवार था। इसी थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी मुकुट सिंह पुत्र मक्खन सिंह इस्लामनगर की ओर से सहसवान की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे जब यह लोग मिर्जापुर गांव के नजदीक पहुंचे उनकी बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। इस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिंकू और मुकुट सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जरीफनगर इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों के मुताबिक बबलू के परिवार में पत्नी के अलावा चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनमें सबसे बड़ा बेटा सात वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed