{"_id":"586fe7d04f1c1b3d08158f93","slug":"two-arrested-in-loot-of-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बाइक समेत कासगंज के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की बाइक समेत कासगंज के दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल कछला के पास लूटी गई बाइक को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम बरामद कर लिया। बाइक के साथ दो युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को कासगंज जिले का निवासी बताया। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
पुलिस को देर रात बरेली-मथुरा हाइवे पर बाइक सवार दो युवक मिले। उनके पास बाइक के कागज भी नहीं थे। उन्होंने खुद को कासगंज जिले में सहावर निवासी अवनेेश और सूरजपाल बताया। पूछताछ के दौरान ही उन्होंने बाइक को लेकर सच्चाई भी उगल दी। बाइक के नंबर से यह भी पता लग गया कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मढइयां निवासी पंकज की है। पुलिस के बुलावे पर कोतवाली पहुंचे पंकज ने बताया कि पिछले साल गांव के पास उसे दो युवकों ने लूट लिया था। बदमाश उसकी बाइक भी छीन ले गए थे। पकड़े गए अवनेश ओर सूरजपाल ने हालांकि बाइक खरीदे जाने की बात भी कही लेकिन वह विक्रेता का नाम और पता नहीं बता पाए। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि पंकज ने उस दौरान बाइक चोरी का मामला दज कराया था। पुलिस ने बाइक बरामदगी की अभिलेखीय कार्रवाई पूरी कर शुक्रवार के लिए अवनेश और सूरजपाल को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।