फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two arrested for placing stones on railway track for the purpose of making reels

Budaun News: रील बनाने के लिए खतरे में डाली हजारों लोगों की जान, रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
सार

बदायूं जिले में रील बनाने की सनक में दो युवकों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए। पत्थर से टकराने से इंजन का कैटल गार्ड टेढ़ा हो गया था। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। इस मामले में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद जीआरपी ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two arrested for placing stones on railway track for the purpose of making reels
रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के आरोपी। - फोटो : जीआरपी

विस्तार

बदायूं में रील बनाने के चक्कर में दो युवकों ने बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर बितरोई व मानपुर नगरिया ट्रैक पर पत्थर रख दिए थे। पत्थर टकराने पर इंजन को मामूली नुकसान हुआ। इस मामले में बृहस्पतिवार को जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक जुलाई को बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर बितरोई व मानपुर नगरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने पत्थर रख दिए थे। उस दौरान कासगंज से बरेली जा रही लाल कुआं जंक्शन पैसेंजर का इंजन पटरियां पर रखे पत्थर टकरा गया। इससे इंजन का कैटल गार्ड टेढ़ा हो गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- देवर-भाभी ने दी जान: एक कमरा... एक फंदा और दो लाशें, दोनों की मौत ने छोड़े कई सवाल; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
घटना की सूचना ट्रेन के पायलट ने जीआरपी को दी। इस आधार पर जीआरपी ने रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच जीआरपी के पोस्ट कमांडर राम प्रताप सिंह ने की। जांच में कछला के वार्ड तीन निवासी मेजुद्दीन मियां व मुजेर मियां का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार को जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

जीआरपी की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें रील बनाने का शौक है। इस वजह से उन्होंने पटरियों पर पत्थर रखे थे। उसी समय ट्रेन आ गई। इससे पटरी पर रखे छोटे-छोटे पत्थर ट्रेन के इंजन से टकरा गए। इसके बाद वह दोनों मौके से भाग गए थे। जीआरपी ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया तो जज ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed