फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tubewells will be run on solar power

Budaun News: सौर ऊर्जा से चलाए जाएंगे ट्यूबवेल

Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tubewells will be run on solar power
- केंद्र सरकार किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (कुसुम) के माध्यम से खेतों पर ही स्थापित करेगी सौर ऊर्जा संयंत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में बिजली की किल्लत से जूझने वाले किसान अब खुद खेतों पर ही इसका उत्पादन कर सकेंगे। केंद्र सरकार किसानों को किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (कुसुम) के माध्यम से उनके खेतों पर ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में मदद करेगी। इसको लगाने के लिए किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। ऐसे में सौर उर्जा से ट्यूबवेल चलाए जाएंगे।
सीजन चाहें गर्मी का हो या सर्दी का ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अंधाधुंध कटौती होती है। इससे किसानों को सिंचाई काफी महंगी पड़ती है। किसानों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने ट्यूबवेल को सोलर प्लांटों से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे जहां किसानों को बिजली और डीजल खर्च से राहत मिलेगी तो वहीं समय से खेतों की सिंचाई भी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

उप्र सौर ऊर्जा नीति- 2022 के तहत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना की कुसुम घटक सी-1 योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों के सामान्य बिजली से संचालित निजी नलकूपों को सोलर से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार 60 और केंद्र सरकार 30 प्रतिशत अनुदान देगी, जबकि किसानों को 10 प्रतिशत अपने पास से खर्च करना होगा। वहीं एसटी जाति के किसानों को 100 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए गए हैं। किसान विकास भवन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि यह योजना किसानों के लिए हितकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed