फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Truck runs over three people on a bike; one killed.

Budaun News: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की गई जान

Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over three people on a bike; one killed.
सूरजपाल की फाइल फोटो।
उझानी। दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को सामने से ट्रक ने रौंद दिया। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े मिले तीनों लोगों को लेकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही एक की मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों का हालत गंभीर है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात करीब एक बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला गांव के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी सूरजपाल (50), उनके परिवार के प्रवेश (30) और नितिन (18) सहसवान क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में दावत खाने गए थे। बाइक से लौटते समय बुटला गांव के पास सामने से ओवरटेक करके आ रहे ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। उनकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग निकला। ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने सूरजपाल, प्रवेश और नितिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर नजर आने पर तीनों को रात में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही सूरजपाल की मौत हो गई। मृतक के बेटे कुलदीप ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके सूरजपाल का शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। घायल दोनों युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बाइक सवार तीनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी वजह से उनके सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed