{"_id":"69ceb9295fb1ffbe060e40d4","slug":"trouble-due-to-smart-metercongress-surrounded-se-office-badaun-news-c-122-1-sbly1042-169585-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी...कांग्रेस ने एसई कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी...कांग्रेस ने एसई कार्यालय घेरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसई कार्यालय में धरना देते कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। प्री-पेड स्मार्ट मीटर में आने वाली दुश्वारियों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर एसई कार्यालय का घेराव किया। इस बीच एसई की गैरमौजूदगी में संंबंधित लिपिक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस के पदाधिकारी दोपहर 12 बजे जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुए। यहां से स्मार्ट मीटर और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसई कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए धरना शुरू कर दिया। कांग्रेसजनों ने नारे लगाकर विरोध जताया। इस बीच आए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक से सवालों की बौछार कर दी।
एसई को संबोधित ज्ञापन में बताया कि बिना सूचना दिए मीटर परिवर्तित कर दिए गए। उन्हें प्री-पेड बनाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऑटो कट बिजली से सैकड़ों लोग परेशान हैं। इसी तरह तकनीकी कमियों भी लोगों को दुश्वारी में डाल रही हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में स्मार्ट प्री-पेड मीटराें की तकनीकी खामियों को दुरुस्त कराने, स्वत: बिजली काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, पीसीसी सदस्य तनवीर सफदर, रामजी अवस्थी, सईद अंसारी, अर्चना कटारिया, रफी उल हसन, डॉ.फहाद अली, पूनम पांडेय, अनस इकबाल, नूरे सहर बी आदि मौजूद रहे।