{"_id":"2d8f8584536c0a6a49add68f235686ec","slug":"trolley-truck-collision-rural-rider-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रॉली सवार ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रॉली सवार ग्रामीण की मौत
Ujani
Updated Sun, 01 Mar 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं रोड पर बसोमा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। ट्रॉली सवार ग्रामीण ट्रक के पहिया के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हादसा रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बसोमा के पास हाईवे पर हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ददमई निवासी कई ग्रामीण ट्रैक्टर-टॉली में आलू लाद कर बसोमा के कोल्ड स्टोरेज में भंडारण कराने को चले थे। रास्ते में अचानक ही ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया। पीछे से ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार ददमई निवासी रामसिंह उर्फ तन्नू (40) गिर कर ट्रक के पहिया की चपेट में आ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि ट्रैक्टर चालक बदायूं में मोहल्ला खंडसारी निवासी शाकिब और ददमई का राजपाल बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इधर, ट्रैक्टर मालिक अफजल ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।