{"_id":"69b9b36d14ae272ae405bb0d","slug":"trials-for-admission-to-the-sports-college-will-begin-on-march-23-badaun-news-c-123-1-bdn1036-159436-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 23 मार्च से शुरू होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 23 मार्च से शुरू होंगे ट्रायल
विज्ञापन
बदायूं। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और गोरखपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बालक-बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट upsports.gov.in या khelshakti.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आयु प्रमाणपत्र, जिलाधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और कक्षा पांच उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
प्रथम चरण के चयन ट्रायल 23 से 26 मार्च तक जिला खेल कार्यालय बदायूं में आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को बालक वर्ग के लिए बॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, हॉकी, जिम्नास्टिक और कुश्ती के ट्रायल होंगे। 24 मार्च को बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेबटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी और तैराकी के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में 25 मार्च को बालक वर्ग के लिए क्रिकेट, कबड्डी, जूडो और एथलेटिक्स तथा 26 मार्च को बालिका वर्ग के लिए कबड्डी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। संवाद