फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trees and poles fell due to storm and rain, power supply disrupted

Budaun News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और खंभे, बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में आपूर्ति बाधित

Mon, 01 Jun 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 02:24 AM IST
सार

बदायूं जिले में बीते दो दिन चली तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी से पेड़ गिरने से तार टूटे। कई जगहों पर खंभे भी गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 

विज्ञापन
Trees and poles fell due to storm and rain, power supply disrupted
पेड़ गिरने के बाद लगा रोड पर जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में शनिवार रात और रविवार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने और खंभे क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली संकट, पेयजल की समस्या और अव्यवस्थित यातायात के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर में पुलिस लाइन चौराहा के पास पेड़ की टहनी गिरने से उसकी चपेट में आकर दो खंभे गिर गए। करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। रात 7.15 पर तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में पेड़ और टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस, कचहरी रोड, शहबाजपुर और लालपुल क्षेत्र में लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई। एक्सईन प्रथम नीरज ने बताया कि आंधी से 33 केवी और 11 केवी की कई लाइनें ब्रेकडाउन हो गई थीं। पेड़ गिरने से खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए। बारिश रुकने के बाद टीम ने फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। हालांकि रविवार को भी आंधी-बारिश का असर करीब आंधे घंटे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात जिला अस्पताल परिसर में एक बड़ा पेड़ व खंभा गिर गया, जबकि पुलिस लाइन क्षेत्र में भी पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया। अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस लाइन पर जाम लग गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर फैल गईं। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका, बिजली विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रास्तों को साफ कराने का काम शुरू कराया। उसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका। हालांकि रविवार को भी आंधी-बारिश का असर करीब आंधे घंटे रहा। 

 

बिसौली में रहा ज्यादा असर, लगा जाम 
बिसौली क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। एमएफ हाईवे पर नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी के पास एक पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था संभालते हुए पेड़ हटवाने का कार्य शुरू कराया। देर शाम तक हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। बिल्सी में तेज बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। नगर के पालिका बाजार, बिजलीघर मार्ग समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

हवाओं के साथ तेज बारिश
फैजगंज बेहटा में रविवार को तेज तूफानी हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक मौसम खराब होने से बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गईं। बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

उसावां में टूटे 33 केवी लाइन के तार, 12 घंटे ठप रही सप्लाई
उसावां में शनिवार रात आई तेज आंधी में 33 केवी लाइन के दो तार टूटकर टाउन फीडर पर गिर गए, जिससे ककराला और उसावां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली कर्मचारी रातभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। केबल जलने और अन्य तकनीकी खराबियों के कारण आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लग गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सप्लाई सुचारू हो सकी। लगभग 12 घंटे बिजली न मिलने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। 

घंटों अंधेरे में डूबा रहा कुंवरगांव 
 कुंवरगांव में तेज आंधी और बारिश के बाद कस्बे की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। रविवार शाम को गुल हुई बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। घरों में अंधेरा छा गया और पेयजल संकट भी गहरा गया। सैदपुर में शनिवार रात हुई भारी बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। 

24 घंटे बिजली गुल, पानी के लिए भटके लोग
ककराला में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के तार टूटने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। करीब 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक संकट पेयजल को लेकर खड़ा हुआ। व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक और अन्य संस्थान भी प्रभावित हुए। 

बारिश से जलभराव, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
ओरछी में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार को क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हुई। ओरछी, परमानंदपुर, सिसरका, खेड़ादास और आसपास के गांवों में तेज हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की गई। परमानंदपुर गांव में कई घरों में पानी भर गया। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed