{"_id":"677eb9e5dfc135ae170fb7d9","slug":"training-on-fire-safety-given-to-employees-in-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132437-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल में कर्मियों को दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल में कर्मियों को दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण
विज्ञापन
बदायूं। दमकल विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। आग लगने पर कर्मचारी किस तरह उस पर काबू पाएं, इसका उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आग बुझाने वाला सिलिंडर भी चलाना सिखाया गया।
जिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से फायर सिस्टम लगाया गया है। आए दिन अस्पताल में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने दमकल विभाग को पत्र भेजकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने को कहा था। ताकी जरूरत पड़ने पर कर्मचारी आग पर काबू पा सकें।
बुधवार को प्रशिक्षण देने के लिए दमकल विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां सबसे पहले उन्होंने आग जलाकर सिलिंडर से उसे बुझाने का प्रशिक्षण दिया। पानी के पाइप के रखरखाव व आग लगने पर किस तरह पानी का प्रेशर आग तक पहुंचाया जाए, इसके बारे में बताया। करीब आधे घंटे तक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फायर सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन कर्मचारी उसके बारे में कुछ जानते नहीं थे। अगर अचानक आग लग जाए तो दमकल विभाग के आने का ही इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं था। इसी देखते हुए प्रशिक्षण दिलवाया गया है। - कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल