{"_id":"7a2b435a3ee533eb623b85e11b32d35e","slug":"trainee-teachers-got-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने दी प्रशिक्षु शिक्षकों को राहत, देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने दी प्रशिक्षु शिक्षकों को राहत, देंगे परीक्षा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चलें पिछले दिनों 72 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी,
विज्ञापन
जिसमें चयनित साल 2011 बैच के 12 प्रशिक्षु शिक्षकों के फार्मों को निरस्त
कर दिया गया था। ये प्रशिक्षु शिक्षक सातवीं और आठवीं कटऑफ में चयनित हुए
थे, लेकिन इन शिक्षकों के छह माह के प्रशिक्षण के बाद 22 व 23 जनवरी को
होने वाली परीक्षा के लिए जब अपने ब्लाक के एबीआरसी को फार्म दिया, तो डायट
में उनका फार्म निरस्त होने की बात सामने आई। इसके बाद ये 12 प्रशिक्षु
शिक्षक अपने सरकारी नौकरी के सपने को टूटता देख बेचैन हो गए।
सभी प्रशिक्षु शिक्षक डायट पहुंचे। प्राचार्य से फार्म के निरस्त किए जाने का कारण पूछा, लेकिन वह कोई भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को इलाहाबाद से लौटे बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा से ये प्रशिक्षु शिक्षक मिले। अपनी पीड़ा के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को धैर्य बनाए रखने को कहा, साथ ही आगामी परीक्षा में बैठने के लिए आश्वस्त भी किया।