{"_id":"729b59d383c1ed7f890a55e51a3541da","slug":"trainee-teachers-demonstration-on-diet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों का डायट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों का डायट में प्रदर्शन
अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन द्वारा 15 दिनों के अंदर प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन जिले में चयनित द्वितीय बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा नवंबर माह में हो जाने के बाद भी अभी तक उनकी मार्कशीट नहीं आईं हैं। मंगलवार को ऐसे तमाम प्रशिक्षु शिक्षक डायट पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य राजीव दिवाकर से अंक पत्र की काफी रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा इलाहाबाद से मंगानेे की मांग की। इस पर प्राचार्य ने साफ कहा कि उनका काम परीक्षा कराने का था सो उन्होंने करा ली लेकिन अंक पत्र भेजने का काम परीक्षा नियामक का है। वह इस मामले में किसी को कोई लिखकर नहीं देंगे। उनके इस जबाव को सुनवकर प्रशिक्षु शिक्षक उखड़ गए और फिर उनकी जमकर नोकझोंक शुरु हो गई। प्राचार्य का बुलाने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने प्रशिक्षु शिक्षकों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना था कि यदि अंक पत्र नहीं आते हैं तो वह जल्द होने वाली काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे।
वह प्रशिक्षु शिक्षकों को बता चुके हैं कि उनका काम परीक्षा कराने का था। वह अंक पत्र नहीं मंगाएंगे। परीक्षा नियामक खुद अंक पत्र भेजेंगे।
-राजीव दिवाकर प्राचार्य डायट बदायूं
विज्ञापन
वह प्रशिक्षु शिक्षकों को बता चुके हैं कि उनका काम परीक्षा कराने का था। वह अंक पत्र नहीं मंगाएंगे। परीक्षा नियामक खुद अंक पत्र भेजेंगे।
-राजीव दिवाकर प्राचार्य डायट बदायूं