{"_id":"5e5ff8a98ebc3eeacf241322","slug":"train-engine-fail-badaun-news-bly3984255114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज-बरेली पैसेंजर का इंजन फेल, कछला के पास डेढ़ घंटा खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज-बरेली पैसेंजर का इंजन फेल, कछला के पास डेढ़ घंटा खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55355 का बुधवार दोपहर कछला पुल के पास इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन करीब डेढ़ घंटा तक खड़ी रही। दूसरी तरफ से बरेली-कासगंज पैसेंजर वितरोई स्टेशन पर रोक दिया गया। उसका इंजन बोगियों से अलग करके कछला भेजा गया। तब कहीं जाकर कछला से ट्रेन को बरेली के लिए रवाना किया गया। इंजन चले जाने से बरेली-कासगंज पैसेंजर वितरोई स्टेशन पर खड़ी रही। बरेली से दूसरा इंजन भेजकर बरेली-कासगंज ट्रेन को कासगंज के लिए रवाना किया गया। इस दौरान दोनों ट्रेनों के यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
ब्राडगेज लाइन पर कछला और कासगंज में मानपुर नगरिया के बीच कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन संख्या- 55355 का इंजन बुधवार दोपहर 2:10 बजे अचानक फेल हो गया। उझानी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विपिन कुमार के मुताबिक- इंजन ठीक करने के लिए चालक ने काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। चालक की सूचना के बाद इज्जतनगर डिवीजन के अफसरों को अवगत कराया गया। इससे इज्जतनगर से दूसरा इंजन रवाना किया गया। मगर इससे पहले बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन संख्या-55356 तीन बजकर 12 मिनट पर वितरोई स्टेशन पर पहुंच गई। इस ट्रेन को वितरोई स्टेशन पर रोकर दिया गया। उसका इंजन को बोगियों से अलग करके कछला भेजा गया। उसी इंजन से जोड़कर कासगंज-बरेली ट्रेन को लेकर बरेली के लिए रवाना किया गया। उसी ट्रेन में जोड़कर खराब इंजन को वितरोई स्टेशन तक लाया गया। बरेली से पहुंचे दूसरे इंजन से जोड़कर बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन की बोगियों से जोड़कर बरेली कासगंज के लिए रवाना किया गया। इसके चलते कासगंज-बरेली ट्रेन डेढ़ तो बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन वितरोई में आधा घंटे लेट हो गई।
दर्जनों यात्रियों को बसों से करना पड़ा सफर
कासगंज जिले में मानपुर नगरिया और कछला पुल के बीच जिस स्थान पर कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हुआ, वहां से बरेली-मथुरा हाईवे करीब आधा किलोमीटर दूर है। यात्रियों को जब पता लगा कि दूसरा इंजन पहुंचने पर ही ट्रेन बरेली को रवाना होगी तो दर्जनों की संख्या में लोग पैदल चलकर हाईवे तक पहुंच गए। वहां से बस में बैठकर रवाना हो गए। उधर, उझानी, वितरोई और बदायूं स्टेशन पर भी यात्रियों को ट्रेन पहुंचने तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
कासगंज- बरेली पैसेंजर के खराब इंजन को बदलने के लिए बरेली से पहुंचने वाले इंजन का इंतजार किया जाता तो ज्यादा देर लग जाती। यात्रियों की असुविधा होने समेत कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हो, इसीलिए बरेली-कासगंज पैसेंजर को वितरोई पर रोककर उसके इंजन का इस्तेमाल किया गया।
- विपिन कुमार, स्टेशन अधीक्षक