फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   train

समय से लोड नहीं हुई मालगाड़ी, बरेली की फर्म पर दो लाख का जुर्माना

Wed, 20 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
train
उझानी। गेहूं लेकर उझानी से बांग्लादेश जाने वाली मालगाड़ी में रैक लोड करने में देरी होने के कारण रेलवे ने दो लाख रुपये का जुर्माना डाला है। बरेली की एक फर्म यहां से गेहूं बांग्लादेश भेज रही थी, लेकिन मालगाड़ी समय से रवाना नहीं हो सकी। इसके चलते जुर्माना की कार्रवाई की गई है। अब फर्म को मालभाड़ा के 55 लाख के अतिरिक्त दो लाख जुर्माना राशि भी देनी होगी।
विज्ञापन

बरेली की जगदीश इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने बांग्लादेश से गेहूं का सौदा किया था। उझानी से 24.30 एमटी गेहूं मालगाड़ी से बांग्लादेश भेजा जाना था। 17 जनवरी की रात करीब नौ बजे गेहूं लोडिंग के लिए मालगाड़ी उझानी पहुंच गई। तय समय के अतिरिक्त गेहूं लोडिंग के लिए अलग से नौ घंटे का वक्त दिया गया। इसके बावजूद समय से रैक लोड नहीं हो सकी। रैक लोड होने में करीब 32 घंटे की देरी हुई। इसके चलते रेलवे ने प्रति घंटा छह हजार तीन सौ रुपये के हिसाब से फर्म पर जुर्माना डाला है। रैक लोडिंग करने का काम मंगलवार शाम तक होता रहा। मंगलवार रात नौ बजे तक मालगाड़ी यहां खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे और बरेली की इस फर्म के बीच उझानी से बांग्लादेश तक 24.30 एमटी गेहूं पहुंचाने के लिए 55 लाख रुपये का मालभाड़ा तय हुआ था। रैक लोड होने में देरी के कारण अब फर्म को 55 लाख मालभाड़ा के अतिरिक्त दो लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली की फर्म बांग्लादेश के लिए गेहूं भेज रही है। रेलवे ने समय से मालगाड़ी मुहैया करा दी थी। रैक लोड करने का पूरा समय दिया गया। इसके साथ ही नौ घंटे अतिरिक्त भी दिए गए। तय समय में रैक लोड नहीं हो सकी। इसमें बिलंब हुआ है। इस कारण फर्म पर दो लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना डाला गया है। जुर्माने की यह राशि 55 लाख रुपये मालभाड़ा के अतिरिक्त होगी। - केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed