फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic Closed on Chaupla Bridge Route Diversion in Effect for 45 Days in Bareilly

Bareilly News: चौपुला पुल पर यातायात बंद, 45 दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन; इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

Tue, 12 May 2026 03:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 12 May 2026 03:57 PM IST
सार

बरेली में चौपुला पुल मंगलवार को बंद कर दिया गया। एनएचएआई बदायूं डिवीजन की ओर से पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने 45 दिन तक रूट डायवर्जन लागू किया है। 

विज्ञापन
Traffic Closed on Chaupla Bridge Route Diversion in Effect for 45 Days in Bareilly
चौपुला पुल पर यातायात पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के चौपुला पुल पर वाहनों का आवागमन मंगलवार दोपहर से बंद कर दिया गया। यह पुल 45 दिन तक बंद रहेगा। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बदायूं डिवीजन की ओर से पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इसी क्रम में सुभाषनगर के लिए आने-जाने का मार्ग बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग लगा दी है। हालांकि अब केवल एंबुलेंस, स्कूली वाहन और स्थानीय लोगों के वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति है।

विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
बदायूं से शहर आने वाले सभी वाहन चौपुला पुल की ओर जाने के बजाय रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ होते हुए आएंगे। चौपुला चौराहे से बदायूं रोड पुल, गन्ना मिल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नैनीताल व पीलीभीत की तरफ से बदायूं जाने वाले वाहन बियावानी कोठी, बुखारा मोड़, रामगंगा होते हुए आएंगे व जाएंगे।

विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली बसें यहां से जाएंगी
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बदायूं जाने वाली रोडवेज बसें चौकी चौराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होते हुए आ-जा सकेंगी। बदायूं रोड की कॉलोनियों जैसे करगैना, बीडीए, सुभाषनगर आदि में रहने वाले लोग दो पहिया वाहन से सुभाषनगर, मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते से शांति विहार कालोनी होते हुए मढ़ीनाथ पुल से चौपुला व सिटी स्टेशन की तरफ से आ-जा सकेंगे एवं सुभाषनगर चुंगी वाजपेयी ढाल, सुभाषनगर पुलिया होते हुए स्टेशन रोड तक आ-जा सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने बताया कि चौपुला पुल को 45 दिनों के लिए बंद कर रूट डायवर्जन किया गया है। सुभाषनगर, रामगंगा तिराहा, चौपुला पुल सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि आवागमन में अवरोध न पैदा हो। लोगों से अनुरोध है कि पुल मरम्मत व निर्माण कार्य को देखते हुए चौपुला, बदायूं रोड की तरफ जाने-आने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed