{"_id":"69c6d4879bacb6bdb50fb1e4","slug":"traders-happy-with-smart-city-selection-say-infrastructure-will-expand-in-the-city-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160295-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्मार्ट सिटी चयन पर व्यापारी खुश, बोले शहर में आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्मार्ट सिटी चयन पर व्यापारी खुश, बोले शहर में आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
Sat, 28 Mar 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर विधायक से मिलते व्यापारी। स्रोत- संगठन
बदायूं। नगर पालिका परिषद के स्मार्ट सिटी चयन पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक को पत्र सौंपकर उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक महेश चंद्र गुप्ता व भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा कि नगर का स्मार्ट सिटी के रूप में चयन विधायक के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बदायूं के समग्र विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इससे शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस दौरान चंद्र प्रकाश गुप्ता, दीपक राज महाजन, संदीप रस्तोगी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल रावत, अखिल रस्तोगी, डॉ. शरद गुप्ता रहे।