फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor driver beaten up after asking for his dues.

Budaun News: अपना हिसाब मांगने पर ट्रैक्टर चालक को पीटा

Sun, 14 Jun 2026 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver beaten up after asking for his dues.
वजीरगंज। वनकोटा गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले ट्रैक्टर चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिसाब मांगने पर भट्ठा मालिक के बेटे और दो मुनीमों ने ड्राइवर को लोहे की रॉड और डंडों से पीट दिया। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव वनकोटा निवासी अर्जुन पुत्र महेश ने बताया कि उसके पिता अरविंद वार्ष्णेय ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर का चालक हैं। दो जून 2026 की शाम भट्ठा मालिक के बेटे अमन ने महेश से कहा कि अब दूसरा चालक रखेंगे। महेश ने जवाब दिया कि दूसरा रख लो, लेकिन पहले मेरा हिसाब कर दो।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात पर अमन, भट्ठे के मुनीम टिंकू और दूसरे मुनीम ‘पंडित’ ने महेश को गालियां दीं। लोहे की रॉड व डंडे से बुरी तरह पीटा। उनके शोर मचाने पर भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़े-दौड़े आए और महेश को बचाया। आरोप है कि तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घायल महेश का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन की तहरीर पर थान वजीरगंज पुलिस ने अमन, टिंकू और पंडित के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed