{"_id":"64d86490c2b653870d069f25","slug":"tractor-and-auto-collision-in-badaun-two-people-died-in-accident-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बदायूं में ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण टक्कर, हादसे में युवक की मौत, चालक ने गायब कर दी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदायूं में ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण टक्कर, हादसे में युवक की मौत, चालक ने गायब कर दी लाश
Sun, 13 Aug 2023 01:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:29 PM IST
सार
बदायूं में ट्रैक और ऑटो की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, लेकिन टेंपो में शव नहीं मिले। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने खुलासा किया। उसने शव को छिपा दिया था।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र में निजामाबाद के नजदीक ट्रैक्टर और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे टेंपो चालक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने हादसे के बाद शव को छिपा दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो क्षतिग्रस्त टेंपो मिला लेकिन लाश नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और उसने दोनों लाशों को गायब कर दिया है। सख्ती से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चालक की निशानदेही पर ग्राम लभारी निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह पुत्र दौलत का शव बरामद कर लिया जबकि दूसरे की तलाश चलती रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे दूसरा युवक ग्राम सिमरा निवासी हाकिम सिंह अपनी बुआ के घर में छिपा निकला। उसके छिपने की वजह पुलिस पता कर रही है। इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं नेम सिंह की हत्या तो नहीं की, जिससे यह पूरा ड्रामा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।