{"_id":"6820e76055fe97a356076059","slug":"today-vehicles-will-not-be-able-to-go-towards-kasganj-from-muzaria-crossing-badaun-news-c-123-1-akb1003-139255-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज मुजरिया चौराहा से कासगंज की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज मुजरिया चौराहा से कासगंज की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
बदायूं। कछला घाट पर बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्जन किया है। सोमवार को मुजरिया चौराहा से कोई वाहन कासगंज की ओर नहीं जाएगा।
नई व्यवस्था में बदायूं से अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान की ओर जाने वाले भारी और मध्यम वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
बदायूं से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले वाहन बदायूं से नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवारा, सहावर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे तो मुजरिया चौराहा से कोई भारी और मध्यम वाहन कासगंज की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कछला रोड सहसवान से भी भारी और मध्यम वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा पर पुलिस बल लगाकर दूसरे मार्ग से निकाला जाएगा। इसी प्रकार उझानी बाइपास तिराहा से भी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इसके अलावा मुजरिया चौराहा, कस्बा सहसवान से भी वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला जाएगा।
एसपी सिटी को बनाया मेले का नोडल अधिकारी
कछला गंगा, अटैना और बेलाडांडी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले का नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को बनाया गया है। सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ यातायात/लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार की ड्यूटी कछला घाट तो सीओ दातागंज केके तिवारी को अटैना गंगा घाट और बेलाडांडी घाट की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ थानाध्यक्ष उसहैत और हजरतपुर भी रहेंगे। इसके अलावा घाट पर 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एक कंपनी पीएसी और फ्लड टीम भी रहेगी।