फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today the temperature will drop more.. this week enjoy the showers

आज और गिरेगा तापमान...इस हफ्ते लीजिए फुहारों का आनंद

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today the temperature will drop more.. this week enjoy the showers
भीषण गर्मी में शीतल पेय से गला तर करतीं युवतियां। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में रविवार को करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद भी भीषण गर्मी से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। हां, बादल छाने और हवा के बीच चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली। सोमवार को तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की फुहारों का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 38.5 डिग्री पर आ गया। हालांकि लगातार तापमान में हो रही गिरावट के बाद भी भीषण गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही। गर्म हवाओं के थपेड़े कम होने के साथ बादलों के बीच चिलचिलाती धूप से कुछ राहत जरूर मिली है। शनिवार दिन की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई। इसके साथ ही तेज हवा भी चलती रहीं। इसके साथ ही सोमवार मंगलवार को भी बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवा का अनुमान है। सप्ताह के अन्य दिनों में भी बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

हाल के दिनों में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया था। रिकॉर्ड 47.5 डिग्री तापमान में साथ बृहस्पतिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार अधिकतम तापमान अब आने वाले दिनों में 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को बारिश और बूंदाबांदी के साथ तापमान में कुछ और कमी आएगी, लेकिन सप्ताह के मध्य से तापमान में फिर से इजाफा भी शुरू होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed