{"_id":"61ca07c474f0922d436f9e9b","slug":"today-the-kachari-lalpul-road-will-be-restricted-for-vehicles-badaun-news-bly470680666","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा कचहरी-लालपुल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा कचहरी-लालपुल रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे कचहरी-लालपुल रोड वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुबह सात बजे से शहर में रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। बड़े वाहनों को शहर के बाहर से गुजारा जाएगा।
एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि उझानी, कादरचौक की ओर से बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर जाने वाले बड़े वाहनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा तिराहे से बाईपास होकर निकाला जाएगा। यदि कोई बड़ा वाहन नौशेरा से शहर की ओर आ जाता है तो उसे बिल्सी मोड़ से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। तो वहीं उसावां और उसहैत की ओर से बरेली, मुरादाबाद, कासगंज जाने वाले वाहनों को मंडी चौकी से मझिया रोड पर भेजा जाएगा। जहां से उन्हें दातागंज तिराहे की ओर निकालकर उनके गंतव्य को रवाना किया जाएगा। इधर, बरेली, बिसौली की ओर से शाहजहांपुर, कासगंज जाने वाले वाहनों को बरेली रोड बाईपास से और दातागंज तिराहे से मझिया रोड की ओर पास किया जाएगा।
शहर में तीन स्थानों पर बनाई पार्किंग
शहर में बिसौली और बिनावर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जीआईसी इंटर कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाया गया है। जबकि दातागंज और मूसाझाग इलाके से आने वाले वाहन दातागंज तिराहे पर हरप्रसाद सिंह के मैदान में पार्क किए जाएंगे। इसके अलावा उझानी, कादरचौक और बिल्सी की ओर से आने वाले वाहनों को लालपुल मुक्तिधाम के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है।