{"_id":"671ff94ca27743e2e6033ae4","slug":"today-is-the-birth-anniversary-of-dhanvantari-the-father-of-ayurveda-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128515-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की जयंती आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की जयंती आज
विज्ञापन
दलेलनगर गांव में लोगों को जागरूक करती आयुर्वेदिक विभाग की टीम।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की जयंती आज मंगलवार को मनाई जाएगी। परंपरागत पूजन के साथ ही इसे मनाने की तैयारी की जा रही है।इसी क्रम में जिला अस्पताल के आयुर्वेद अस्पताल से लेकर जिले के सभी 26 आयुर्वेद अस्पतालों में हवन-पूजन के साथ ही जयंती मनाई जाएगी। साथ ही बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि प्रगट हुए थे। वह आयुर्वेद के जनक थे। जिले में 26 अस्पताल आयुर्वेद से संचालित हो रहे हैं। आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की जयंती इन सभी अस्पतालों में धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र मोहन ने बताया कि जिले में कई दिन से टीमें स्कूल-कॉलेजो में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में जागरूक कर रहीं हैं। जयंती के मौके पर मंगलवार सुबह से ही जिले के सभी अस्पतालों में हवन पूजन के साथ जयंती मनाई जाएगी। जिला स्तर पर आयुर्वेद अस्पताल से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जो कलक्ट्रेट होकर बदायूं क्लब तक जाएगी। इसमें लोगों को आयुर्वेद के बारे में जागरूक किया जाएगा।