{"_id":"6820e6d9e32b9d17b10a5b99","slug":"today-devotees-will-take-a-dip-at-kachla-ghat-preparations-complete-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139224-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज कछला घाट पर श्रद्धालु लगाएंगे डूबकी, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज कछला घाट पर श्रद्धालु लगाएंगे डूबकी, तैयारी पूरी
विज्ञापन
कछला घाट पर की गईं तैयारी। संवाद
कछला। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। इसको लेकर रविवार देर रात तक तैयारियां पूरी की जाती रहीं। स्नानार्थियों के डूबने की कोई घटना न हो, इस पर डीएम के खास निर्देश रहे। बुद्ध पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए गंगाघाट के दोनों तटों पर नगर पंचायत कछला, पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्थाएं अपने हाथ में ले लीं हैं। हालांकि गंगा के पार का क्षेत्र कासगंज जिला में आता है।
डीएम अवनीश राय के निर्देश के बाद नगर पंचायत कार्यालय की तरफ से गंगाघाट के दोनों तटों पर अस्थायी कैंप, पिलर्स पर खतरे की चेतावनी लेखन, लाउडस्पीकर लगे मोटरबोट, महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए टेंट के चेंजिंग रूम, श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग, विद्युत व्यवस्था और दोनों ओर मय गोताखोर पांच-पांच नावों व स्टीमर की व्यवस्था कर दी गई है।
इसके अलावा गंगाघाट पर एंबुलेंस और स्वास्थ्य संबंधी इंतजाम भी किए गए हैं। पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इसमें लगभग सात स्वास्थ्य कर्मी मय डॉक्टर, फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय मौजूद रहेंगे। चेयरमैन जगदीश सिंह लौनिया ने बताया कि डीएम के आदेशों के बाद सभी इंतजाम करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को बता दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां गंगा घाट पर रहने वालों का मानना है कि बुद्ध पूर्णिमा पर करीब 40 हजार लोग स्नान करने आ सकते हैं। इसके मद्देनजर दुकानदारों ने भी दुकानें लगा ली हैं। गंगा किनारे मेला लगेगा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। अधिकतर श्रद्धालु सुबह को ही गंगा स्नान कर अनुष्ठान आदि करते हैं।