फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today, 1,800 people will be vaccinated with corona vaccine at 12 centers

आज 12 केंद्रों पर 1800 लोगों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका

Fri, 22 Jan 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Today, 1,800 people will be vaccinated with corona vaccine at 12 centers
बदायूं। जिले में शुक्रवार को 12 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। जिला महिला अस्पताल को टीकाकरण केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। यहां 16 जनवरी को टीकाकरण किया गया था। शुक्रवार को 12 केंद्रों पर 1800 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, अब तक यह लक्ष्य 1200 लोगों का था। संसाधनों और टीकाकरण के लिए चयनित किए गए लोगों की संख्या के आधार पर यह निर्णय लिय गया है।
विज्ञापन

16 जनवरी को पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। प्रति केंद्र पर सौ-सौ लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। 16 जनवरी को 369 लोगों को टीका लगाया गया था। अब 22 जनवरी को टीकाकरण होना है। इसके लिए जिले में 12 स्थान निर्धारित किए गए हैं। यहां 1800 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें छह केंद्रों पर सौ-सौ और छह केंद्रों पर दो-दो सौ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन लोगों को टीका लगाया जाना है उनको मोबाइल पर मेसेज के जरिये सूचना दे दी गई है। टीकाकरण शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इस बार टीकाकरण केंद्रों की सूची में जिला महिला अस्पताल को नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 1200 और छह पर छह सौ लोगों को लगेगा टीका
जिला अस्पताल, बिसौली, सैदपुर, बिनावर, सहसवान और इस्लामनगर सीएचसी पर टीकाकरण के लिए दो-दो सौ लोगों को बुुलाया गया है। इस प्रकार इन छह केंद्रों पर 1200 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज, जगत, कादरचौक, म्याऊं, समरेर और उसावां स्वास्थ्य केंद्रों पर सौ-सौ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस प्रकार यहां टीकाकरण के लिए छह सौ लोगों को बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार को दिन भर टीकाकरण की तैयारियों में जुटा रहा। बैठकों के जरिये अधिकारी तैयारियों की समीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी को टीकाकरण में छूटे लोगों पर भी स्थिति साफ
जिले में पांच केंद्रों पर 16 जनवरी को पांच सौ लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इनमें 369 लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। बाकी लोग टीकाकरण नहीं करा सके। ये प्रतीक्षा सूची में हैं। हालांकि, शासन स्तर से साफ कर दिया गया है कि 16 जनवरी को टीकाकरण से छूटे लोग भी 22 जनवरी को टीका लगवा सकते हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं के लिहाज से काम करने को भी शासन ने कहा है। स्थानी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रतीक्षा सूची में शामिल इन लोगों को इस बार अभियान में शामिल नहीं किया है। देर शाम तक इस पर संशय की स्थिति बनी रही।

माइक्रोप्लान में कुछ बदलाव किया गया है। जिले में 12 केेंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा, लेकिन इस बार 1800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें छह केंद्रों पर दो-दो सौ लोगों और छह केंद्रों पर सौ-सौ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। 16 जनवरी को जो लोग टीकाकरण से छूटे हैं उनको संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर प्रतीक्षा सूची से बाहर लाकर टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed