फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To salute the martyrs Freedom of Trane

शहीदों को नमन कर  गाए आजादी के तराने

Tue, 16 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 16 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
To salute the martyrs Freedom of Trane
शहीदों को नमन कर  गाए आजादी के तराने - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिलेभर में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, मरीजों को फल बांटे 
 जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थाओं में झंडा रोहण के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। देशभक्ति पर आधारित गीतों की धूम रही। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई। साथ ही देश आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया। कहा गया कि उनके बलिदान को देशवासी भुला नहीं पाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा न शहीदों को नमन किया।
जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के दो रूप होते हैं, एक तो वह सर्वप्रथम भारत का नागरिक है और दूसरा जिस क्षेत्र में कार्य करता है। सदस्य के रूप में उसे अनुशासित रहकर देश और प्रदेश के हित में कार्य करना चाहिए। यहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, एसटीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा ने विचार व्यक्त किए। शहीद स्थल एवं स्मारकों पर सभी अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय में ध्वजारोहण किया और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने डाक टिकटों की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। बदायूं क्लब द्वारा 70 वर्ष के वरिष्ठ सदस्यों को शाल तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्लाक स्तरों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। निर्बल बस्ती मीरा जी की चौकी, बजरंग नगर, लोटनपुरा में टीकाकरण किया गया। जिला चिकित्सालय एवं जिला कारागार में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा फल बांटे गए। ग्राम इटौआ के शहीद हरिओम सिंह, ग्राम बरा तेगदार के शहीद राम बाबू शर्मा, ग्राम संथरा के शहीद लांस नायक नेत्रपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण किया। सभी को  निर्भीक होकर सही कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। महिला हेड कांस्टेबल सुनीता को पदक प्रदान किया। पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। पुलिस लाइन में स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर बच्चों को पुरस्कृत किया। एसपी सिटी अनिल यादव समेत सीओ और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में शहर विधायक आबिद रजा और चेयरपर्सन फात्मा रजा ने ध्वजारोहण किया। ईओ ललितेश सक्सेना के साथ ही स्टाफ मौजूद रहा। पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉ,शैलेंद्र कबीर, नासिर बदायूंनी, नरेश सोलंकी, अभिषेक अनंत, कुलदीप अंगार, जयवीर चंद्रवंशी, सगीर सैफी आदि ने काव्य पाठ किया। स्काउट भवन और प्रशिक्षण केंद्र पर संस्था के जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन कार्यालय पर पुनीत कश्यप ने ध्वजारोहण किया। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।
अखिल भारतीय हिंदू क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली। इसमें शुभम् अग्रवाल आदि थे। पेंशन भवन मनें राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष भीमसेन सागर ने ध्वजारोहण किया। अपराध निरोध कमेटी कार्यालय पर रामौतार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज परिषद के पदाधिकारियों ने भी 70 वीं वर्षगांठ मनाई। जिलाध्यक्ष भूरे हुसैन के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धीरपाल कश्यप ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष विमल रस्तोगी, सुधीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस कार्यालय के पदाधिकारियों ने अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष आशा राठौर के साथ ही अन्य मौजूद रहे। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव तिवारी आदि थे।

-----
दौड़ में धर्मेंद्र और शिवानी रही अव्वल 
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से पांच किमीं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओपन पुरुष वर्ग में धर्मेंद्र प्रथम, महेंद्र पाल द्धितीय, यशवीर तृतीय रहे। महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, संतोषी द्धितीय और नीतू तृतीय रहीं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह, उपक्रीड़ा धिकारी देशकांत त्यागी, कमल किशोर, राजीव कुमार, मोईनउद्दीन, नकी अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed