फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To protest power cuts Burnt effigies of Xen

बिजली कटौती के विरोध में एक्सईएन का पुतला फूंका

Thu, 13 Aug 2015 07:51 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 13 Aug 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय समाजसेवा समिति के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जिला कोआर्डिनेटर आसिम उमर की अगुवाई में एक्सईएन का पुतला फूंक दिया।
पंखा रोड स्थित सोसायटी चौराहे पर अपराह्न में जुटे समाज सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कोआर्डिनेटर आसिम उमर ने कहा कि रोजाना दिन और रात में घंटों तक कटौती करके उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

कटौती से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन का मौके पर ही पुतला बनाया। पुतले चौराहे पर फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही सप्लाई दुरस्त नहीं हुई तो धरना- प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में राकेश शर्मा, राजेश मथुरिया, आत्माराम, डालचंद्र, मुन्नालाल, लौकीराम मौर्य, राधेश्याम, सुनील और सुमित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed